Posts

EXCLUSIVE: विराट के साथ अपने रिश्ते पर शास्त्री- 'कैप्टन ही बॉस होता है'

Dileep Premachandran. साल 2016 में जब रवि शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच बनने में नाकाम रहे तो उन्होंने कहा था कि ये ऐसा ही जैसे एक आम के पेड़ को उस वक्त काट डालो जब वो फल देना शुरू करे. अब एक साल कमेंट्री बॉक्स में बिताने के बाद रवि शास्त्री की टीम इंडिया में वापसी हुई है. वर्ल्ड कप 2019 तक के कॉन्ट्रेक्ट के साथ अब शास्त्री और टीम के सामने नई चुनौतियां हैं. आगे साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे हैं और शास्त्री का मानना है कि इन चुनौतियों को टीम नया इतिहास रचने के अवसर की तरह मानती है. गॉल टेस्ट के बाद क्रिकेटनेक्स्ट के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने अपनी वापसी और कैप्टन के साथ रिश्तों पर बात की... आप खिलाड़ियों की कौशलता को कैसे बढ़ा रहे हैं और खिलाड़ी अपने समाधान ख़ुद खोजने के लिए कितने सक्षम हैं? मैं जो कर रहा हूं उसे मैं कोचिंग नहीं कहता. मैं ये जानता हूं कि मुझे टीम में बतौर कोच रखा गया है लेकिन ये ज़्यादा ट्यूनिंग और प्रबंधन है. ख़ासतौर पर ये कप्तान करता है. यह उस काम में सिर्फ एक विस्तार है. वास्तव में एक अच्छा कप्तान बनने के लिए जिन ...

दिल्ली में कर्नाटक के मंत्री के घर से 5 करोड़ रुपए बरामद

आयकर विभाग द्वारा बुधवार को कर्नाटक के बिजली मंत्री डी.के. शिवकुमार के आवास पर की गई छापेमारी में पांच करोड़ रुपए बरामद हुए हैं. आयकर अधिकारियों ने दिल्ली और बेंगलुरू में शिवकुमार और उनके भाई के आवासों सहित 39 स्थानों पर छापेमारी की है. एक आयकर अधिकारी ने जब्त की गई नकदी की पुष्टि करते हुए कहा, 'हमने शिवकुमार के आवास से पांच करोड़ रुपए जब्त किए हैं.' दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग के उनके आवास से नकदी बरामद हुई है. दिल्ली में कर्नाटक के मंत्री का घर अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ आयकर विभाग के लगभग 120 अधिकारियों की टीम शिवकुमार और उनके परिवार के मालिकाना हक वाले लगभग 39 स्थानों पर छापेमारी कर रही है. बेंगलुरू के पास शिवकुमार के निजी रिसॉर्ट पर भी छापेमारी की गई. इस रिसॉर्ट में शनिवार से गुजरात से कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं. Hindi News से जुड़े सभी अपडेट के लिए क्लिक करें - hindi.news18.com Source: News18 India